Site icon Asian News Service

अयोध्या जमीन घोटाले पर महिला कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ, 14 जून(ए)। यूपी के
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए बनी ट्रस्ट श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित जमीन के सौदे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर विपक्षी दल  हमलावर हो गए हैं। रविवार को सपा और आम आदमी पार्टी ने कागजातों के साथ आरोप लगाया कि जिस जमीन को दो करोड़ में बेचा गया उसी जमीन को दस मिनट बाद 18 करोड़ में राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने खरीद लिया 
इस खरीद बिक्री को बड़ा घोटाला बताते हुए सोमवार को महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चंदा चोर-गद्दी छोड़ के नारे से बीस मिनट तक मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन होता रहा। आरोप है कि इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं से नोकझोंक की। आंदोलनकारी महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि अयोध्या ट्रस्ट जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिला कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा पाल, महिला नेत्री करिश्मा ठाकुर सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version