नयी दिल्ली: 27 जून (ए)
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना से अनेक प्रजातियों के आवास नष्ट हो जाएंगे, जिनमें लेदरबैक कछुए भी शामिल हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना के कारण द्वीप की अनूठी जैव-विविधता गंभीर खतरे में पड़ जाएगी।
रमेश ने इस बात का उल्लेख किया कि वह इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव तथा पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पत्र लिख चुके हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री ‘‘पारिस्थितिक आपदा’’ को आगे बढ़ाने पर आमादा हैं और यह सब ‘‘मोदानी साम्राज्य’’ के हित में किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सेशेल्स राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान में विशालकाय कछुओं के संरक्षण केंद्र का दौरा किया। शनिवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे मोदी ने कहा कि यहां (सेशेल्स में) पाया जाने वाला ‘अल्डाब्रा जाइंट कछुआ’ धरती पर सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा समय तक जीवित रहने वाली प्रजातियों में से एक है।