गर्मी से बेहाल यूपी में इस तारीख तक होगी मानसून की एंट्री, जानिए कब से बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


लखनऊ, 12 जून (ए)। यूपी में इस समय भीषण गर्मी जारी है लोग बेहाल है। मानसून इस समय पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी एंट्री 19 जून तक हो सकती हैं। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगोएंगी।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया भी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात ही संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले भी भीषण गर्मी के चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर हैं। उमस भी बेतहाशा है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में तीन जून को ही इंट्री ले ली थी। मेघालय, असोम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।
 मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून की फुहारों के पूर्व राज्य को इसी तरह भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मानसून के दाखिल होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी।

FacebookTwitterWhatsapp