Site icon Asian News Service

मां ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंका,सभी की मौत

Spread the love

रायगढ़, 31 मई ए)।महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना में घरेलू विवाद के बाद सोमवार को एक मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटायी की थी, जिसके बाद उसे यह कदम उठाया।
महिला भी अपने छह बच्चों के साथ एक कुएं में कूदी थी। हालांकि महिला जीवित कुएं से बाहर निकलने में सफल रही लेकिन उसके सभी बच्चों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी।

Exit mobile version