Site icon Asian News Service

मुख्तार अंसारी की 10 करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क

Spread the love

गाजीपुर,22 दिसंबर (ए)। आई.एस.- 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की 10 करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति को वुधवार को गाजीपुर पुलिस द्वारा कुर्क किया गया।
उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आई.एस.- 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की मौजा मोहम्मद पट्टी महुआ बाग स्थित 17 दुकानें एवं लगभग 400 वर्ग मीटर भूमि को जिलाधिकारी के आदेश से कुर्क किया गया। उक्त बेनामी संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग ₹10 करोड़ 10 लाख बताया गया है। अब तक इस गैंग के लगभग 54 करोड़ संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। अधिकारियों व फोर्स की मौजदूगी में मुनादी कराते हुए उक्त कारर्वाई को अंजाम दिया गया।

Exit mobile version