Site icon Asian News Service

टिकैत बोले- सरकार ने चली फूट डालो की चाल,राजेश चौहान समेत कई भाकियू से निष्कासित

Spread the love


मुजफ्फरनगर,15 मई (ए)। भारतीय किसान यूनियन के दो फाड़ हो गए हैं। जिसके पीछे राकेश टिकैत ने सरकार की साजिश करार दी है। टिकैत ने कहा कि सरकार ने फूट डालों की चाल चली है। जो लोग संगठन छोड़कर गए हैं, उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने फूट डालों की चाल चली है। जो लोग संगठन छोड़कर गए हैं, उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। भाकियू आम किसानों का संगठन है। पूरी ताकत से किसानों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी।
भाकियू ने बागी पदाधिकारियों को गलत नीति और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए  बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने निष्कासन पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम वर्मा, यूपी एनसीआर के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।

Exit mobile version