राकांपा का कोई भविष्य नहीं है: राउत

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 29 मई (ए)) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का कोई भविष्य नहीं है और छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे नेताओं को शरद पवार से अजित पवार को अलग करने और भाजपा के साथ गठबंधन करने पर पछतावा हो रहा होगा।

जुलाई 2023 में अजित पवार के कई विधायकों के साथ तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा में विभाजन हो गया था। जहां अजित पवार को पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न मिला, वहीं शरद पवार के गुट को राकांपा(एसपी) नाम दिया गया।