होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक द्वीप पर हमारी सेना पर नए हमले किये गए: ईरान

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 12 जुलाई (एपी) ईरान के सरकारी मीडिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केशम द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर नए सिरे से हमलों की खबर दी है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने द्वीप के गवर्नर के हवाले से बताया कि रविवार दोपहर से अब तक लगभग एक दर्जन मिसाइलें दागी गयी हैं, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।