उत्तर प्रदेश के अमेठी में नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली

अमेठी उत्तर प्रदेश
Spread the love

अमेठी (उप्र): आठ अक्टूबर (ए) अमेठी के जगदीशपुर कस्बे में 21 वर्षीय एक नवविवाहिता अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला के पति मोहम्मद अमजान ने बुधवार देर रात आपातकालीन सेवा के जरिए पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी नाजरीन ने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि नाजरीन और अमजान की शादी करीब सात महीने पहले हुई थी।

मुसाफिरखाना के पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।