Site icon Asian News Service

कर्नाटक में अब 14 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान, सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट, सार्वजनिक परिवहन भी रहेगा बंद

Spread the love

बेंगलुरु, 26 अप्रैल (ए)। कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। रविवार को कर्नाटक में 34,804 नए कोरोना केस मिले थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंक़ड़ा है। इसके अलावा राज्य में 134 लोगों की मौत भी हुई है। यह लॉकडाउन मंगलवार को रात 9 बजे से लागू होगा। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी।
इसके अलावा निर्माण कार्य, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि कार्य से जुड़े सामानों को बेचने वाली दुकानों को भी खोलने पर रोक नहीं होगी। कर्नाटक में लॉकडाउन दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में थोड़ा सख्त होगा। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी। 
कोरोना की दूसरी लहर में अब तक कमोबेश बचे रहे क्रर्नाटक में अब तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को 34 हजार नए केस आने के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल केस 13.49 लाख के पार पहुंच गए हैं।

Exit mobile version