मुंबई: एक जुलाई (ए) मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 100 मिलीमीटर से अधिक भारी बारिश हुई जिसके कारण अंधेरी सबवे और कुछ अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया और इस वजह से मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) बसें सामान्य रूप से संचालित हुईं, जबकि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ देरी से चल रही हैं।
