इस्लामाबाद: 19 अगस्त (ए) पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगी रोक को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भारत और पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक-दूसरे की विमानन सेवाओं के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए थे।
