नयी दिल्ली: 24 अप्रैल (ए)
बड़े पैमाने पर दलबदल कर आप के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा से जुड़ने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिंह ने पार्टी पर पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कार्यों में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को धोखा देने वाले सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी।
चड्ढा के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पाठक ने भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले की घोषणा की।
चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई – यानी 10 में से सात – ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे।
उन्होंने घोषणा की कि स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत सात लोग उनके साथ हैं।