कॉजपा के प्रदर्शन स्थल व आसपास मौजूद लोग हत्या, बलात्कार, डकैती के आरोपी: पुलिस जांच में सामने आया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 जुलाई (ए) दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास मौजूद 2,873 लोगों की जांच की गई जिनमें से 980 से अधिक लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड मिला। ‍‍‍वे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलात्कार, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में कथित रूप से शामिल पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘’ बताया कि पुलिस विश्लेषण से पता चला है कि कम से कम 101 लोग पहले हत्या के मामलों में, 62 हत्या के प्रयास के मामलों में, 284 लूट और डकैती के मामलों में, 229 शस्त्र कानून के मामलों में, 135 झपटमारी के मामलों में, 19 अपहरण के मामलों में और 67 मामले मादक पदार्थ से जुड़े अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में शामिल रहे हैं।