फ्लाईदुबई उड़ान में एक पायलट ने दूसरे को चाकू घोंपा, संभवत: विमान गिराने की कोशिश की: नेतन्याहू

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तेल अवीव: 30 सितंबर (एपी) इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब में ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान के उस पायलट को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जिसने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और ऐसा लगता है कि उसने इज़राइली यात्रियों से भरे विमान को गिराने की कोशिश की।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, इस विमान का कैप्टन एक भारतीय पायलट था तथा संभवत: विमान को गिराने की कोशिश करने वाला सह-पायलट ओमान का नागरिक है।