मोगादिशू,20 अगस्त (ए)। पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के पुंटलैंड तट के नजदीक समुद्री लुटेरों ने कैमरून ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया जिस पर छह भारतीय भी सवार थे। सोमालिया के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को एम/वी एलयूटीयूएफ जहाज पर तुर्किये के हथियार लदे थे और समुद्री लुटेरे इस जहाज का अपहरण कर नुगाल तट की ओर ले गए हैं। सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज का अपहरण कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार व सैटेलाइट उपकरण लदे थे। एक सोमाली अधिकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के नुगाल तट की ओर ले गए।सोमाली अधिकारी ने बताया कि एम/वी लुटुफ को सोमवार को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया। अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी।अधिकारी के मुताबिक, जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक, एक तुर्किये का नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल थे। जहाज का मालिकाना हक पोलर मूवमेंट शिपिंग के पास बताया गया है।
