नयी दिल्ली: 19 अप्रैल (ए)
उन्होंने बताया कि शाहबाद डेयरी इलाके की रहने वाली यह लड़की 22 जनवरी से लापता थी और पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘जांच के दौरान पता चला कि वह सोशल मीडिया मंच के जरिए लड़के के संपर्क में आई थी और बाद में उसके साथ चली गई। उसे राजस्थान के सीकर ले जाया गया।’उन्होंने बताया कि जांच के बाद उसका पता लगा लिया गया और दिल्ली वापस लाकर उसके परिजनों से मिला दिया गया।