Site icon Asian News Service

पोर्नोग्राफी मामला : राज कुंद्रा के कारखास की खास है कानपुर की यह महिला,करती थी ये काम

Spread the love


कानपुर, 25 जुलाई (ए)। हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिये पोर्न वीडियो स्ट्रीमिंग (प्रसारित) करने के आरोपों में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन में एक और खुलासा हुआ है। यूपी के कानपुर में जिस महिला का बैंक खाता सीज हुआ है, वे राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक शख्स की खास हैं। इस शख्स का नाम है अरविंद कुमार श्रीवास्तव। अरविंद अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पैसा भेजता था। इसी के खातों से हर्षिता और नर्बदा के खातों में सबसे ज्यादा लेनदेन हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसका खाता भी सीज कर दिया है। इसमें 1.81 करोड़ रुपये थे। सूत्र बताते हैं कि हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वह दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। कुछेक बार अरविंद के खाते में रकम वापस भी गई है। अब इस लेनदेन का क्या मतलब है, मुंबई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। जारी-‘

Exit mobile version