पावरग्रिड का डीजीएम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 15 जुलाई (ए)

) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बीकानेर में पावरग्रिड कार्पोरेशन के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के एक बयान के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी कंपनी द्वारा किए जा रहे काम को सुचारू रूप से चलने देने के एवज में आरोपी डीजीएम देवेश कुमार सिंह एक लाख रुपये मांग रहा है।रिश्वत नहीं देने पर कार्य में अड़चनें उत्पन्न करने और परेशान करने की बात भी सामने आई.शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने नियमानुसार उसका सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई तथा दोनों पक्षों के बीच 90 हजार रुपए में सौदा तय होना प्रमाणित हुआ. इसके बाद एसीबी ने पूरे मामले की रणनीति बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की. उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 90 हजार रुपए की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई.गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एसीबी अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले भी इस प्रकार रिश्वत लेने के मामलों में संलिप्तता दिखाई है या नहीं. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.