प्रयागराज: तार खींचते समय ब्रिज टावर गिरा, सात मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश प्रयागराज
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

प्रयागराज,28 दिसंबर (ए )। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच शनिवार को सरायइनायत थाना क्षेत्र में सहसों इलाके में रिंग रोड पर तार खींचते समय ब्रिज टावर गिर गया। हादसे में एक मजदूर का पैर कट गया जबकि छह घायल हो गए।घटना के बाद सूचना पाकर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान टावर गिर पड़ा।  बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टावर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन शामिल थे। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सलीम व आमिर की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घटनास्थल पर कार्य करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार को मशीन से खींचा जा रहा था। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। टावर गिरा तो नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। सलीम के पैर दब गया था, जिस कारण गंभीर चोट आई है। वहीं आमिर के भी हाथ व पैर में गंभीर चोट है।

FacebookTwitterWhatsapp