नयी दिल्ली: 26 जून (ए)
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी आज भी असंख्य लोगों को सत्य और न्याय की राह पर दृढ़ बने रहने की प्रेरणा देती है। उनका बलिदान साहस और दृढ़ संकल्प की शक्ति की भी याद दिलाता है।”
मुहर्रम पर शिया मुस्लिम समुदाय हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करता है। हजरत इमाम हुसैन, हजरत मोहम्मद साहब के नवासे थे और उन्होंने कर्बला के युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।