उप्र में नगरपालिका कार्यालय में शराब की बोतल सजाने के वीडियो मामले में जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश बलिया
Spread the love

बलिया: छह मार्च (ए) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रशासन ने बलिया नगर पालिका परिषद के कार्यालय में कथित तौर पर शराब की महफ़िल सजने और बोतल और गिलास रखकर जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ है, जिसमें बलिया नगर पालिका परिषद के कार्यालय में शराब की महफ़िल सजने और शराब की बोतल और गिलास रखकर जाम छलकाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नगर पालिका परिषद के भूतल पर स्थित कार्यालय में टेबल पर शराब और पानी की बोतल व गिलास रखा हुआ है तथा शराब पीने और पिलाने का दौर चल रहा है