मेरठ (उप्र): 25 जून (ए)
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीम ने रोहटा मार्ग स्थित एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिलने के बाद छापा मारकर कई कमरों की तलाशी ली, जिनमें पांच युवतियां व छह पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
अग्रवाल ने बताया कि युवतियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।