हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लोगों को लाभ पहुंचा रहा क्वाड : अमेरिकी विेदेश मंत्री रुबियो

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 31 अक्टूबर (ए) फिलीपीन में ‘क्वाड’ नेताओं के नवंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले, शनिवार को अटलांटा में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने बैठक की तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा प्राथमिकताओं को वास्तविक लाभ में बदलने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की।

रूबियो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अटलांटा में अपने क्वाड समकक्षों से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमने अपनी साझा प्राथमिकताओं को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक लाभ में बदलने की दिशा में जो ठोस प्रगति की है, उस पर चर्चा हुई।’’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हमारे देश भरोसेमंद और खुली आपूर्ति श्रृंखला बना रहे हैं, अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रहे हैं, समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुरक्षित कर रहे हैं, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान अपने लोगों और इस क्षेत्र के देशों की बेहतरी कर रहे हैं।’

यह इस साल आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक है। इससे पहले, मई में नयी दिल्ली में और जुलाई में मनीला में मंत्रियों की बैठक हुई थी।

नवंबर के मध्य में आसियान-पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलनों के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेजबानी में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी चल रही है।