नयी दिल्ली: 21 जुलाई (ए) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर छात्रों के खिलाफ सोमवार को पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग का मुद्दा उठाया और सदन में इस विषय तथा परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने संसद भवन में बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात की।
