Site icon Asian News Service

रूस ने यूक्रेन पर दागीं आधा दर्जन मिसाइलें,धमाकों से दहला इलाका

Spread the love


कीव, 18 मार्च (ए)। रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। रूसी मिसाइलों ने आज यूक्रेन पर फिर निशाना साधा। कीव स्थित एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट कारखाने पर एक के बाद एक छह मिसाइलें दागी गईं। इनमें से दो मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। आधिकारिक दावे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एक बस कारखाना भी तबाह हुआ है।
यूक्रेनियन एयरफोर्स की पश्चिमी कमांड के मुताबिक यह मिसाइलें ब्लैक सी से लांच की गई थीं। घटना के चश्मदीद एक सिपाही ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उसने एक के बाद एक तीन धमाके सुने। नजदीक ही रहने वाले एक नागरिक ने बताया इस धमाके से उसकी बिल्डिंग हिल गई और लोगों में अफरा-तफरी देखी गई। उधर यूक्रेन और रूस आज 9 ह्यूमन कॉरिडोर पर सहमत हुए। यह कॉरिडोर मारियुपोल, सुमी, ट्रॉस्ट्यानेट्स, लेबेडिन, कोनोटोप, क्रास्नोपिल्या की बस्तियों और वेलेका पाइसारिवका में हो सकता है। यूक्रेन ने बालाक्लेया और इज़ियम, खार्किव ओब्लास्ट को मानवीय सहायता देने का प्लान बनाया है।
दूसरी तरफ दुनिया के विभिन्न देशों का रूस पर प्रतिबंध का दौर जारी है। शुक्रवार को इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान का नाम भी इसमें जुड़ गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने 11 रूसी बैंकों और सरकारी एजेंसियों को बैन किया वहीं, न्यूज़ीलैंड ने 300 से अधिक रूसियों को एंट्री देने से मना कर दिया। इसके अलावा उसने प्रोम्सवाज़ बैंक को भी बैन कर दिया है। वहीं जापान ने रशिया की नौ कंपनियों और 15 लोगों के खिलाफ नया प्रतिबंध लगाया ।

Exit mobile version