एटा (उप्र): चार अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जलेसर तहसील में बृज भूमि रिसोर्ट में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय अव्यवस्था फैल गई जब जलेसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के संभावित दावेदार अपने समर्थकों के साथ मंच पर चढ़ने लगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सामने शक्ति प्रदर्शन और फोटो खिंचवाने की होड़ के बीच मंच पर अफरा-तफरी और हॉल में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई । हालात संभालने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं को मंच से हटने की चेतावनी देनी पड़ी।
