जौनपुर में 25 अगस्त को बंद रहेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर,25 अगस्त (ए)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने अत्यधिक बारिश और जलभराव के दृष्टिगत दिनांक 25 अगस्त 2026 को सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित ( बंद) रखने का आदेश दिया है तथा जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

गौरतलब है कि जनपद में अलग अलग स्थानों पर करीब एक बजे रात से ही रुक रुक तेज बारिश हो रही है।