बेंगलुरु: दो जुलाई (ए)
पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में हुआ। उसने बताया कि सभी एक स्टोन क्रशर पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे।
इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।
चट्टान गिरने की घटना के बाद बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।
घटनास्थल पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि वहां लगभग 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान श्रमिकों पर आ गिरी।
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बिहार के मूल निवासी थे और उनके परिवारों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उसने बताया कि चट्टान गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या खदान में कोई लापरवाही बरती गई थी या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया था।