नयी दिल्ली: 20 मई (ए)
बुधवार को प्रयागराज में तापमान 46.4°C, झांसी में 45.9°C, आगरा में 45.3°C, बुलंदशहर में 45°C और कानपुर में 44.6°C दर्ज किया गया। प्रयागराज में अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आशंका है कि तेज गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के कारण आग लगी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देश के 22 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में प्रचंड़ गर्मी देखने को मिल रही है, जहां बांदा लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा। इतिहास में दूसरी बार तापमान 48 डिग्री के पार गया है। 2019 में 48.1 डिग्री और 2022 में 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लू को लेकर प्रदेश के 11 जिलों में रेड, 14 में ऑरेंज और 28 में यलो अलर्ट जारी किया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए भीषण लू की स्थिति को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।