रामनगर,छह जुलाई (ए)। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में एसओ
पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस बार संचालित होता भी मिला। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।