Site icon Asian News Service

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा

Spread the love


चंडीगढ़,01जनवरी (ए)। महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बीच खेल मंत्री संदीप सिंह ने नैतिकता के आधार पर अपने इस्तीफे का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। जांच रिपोर्ट आने तक मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। जांच होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

Exit mobile version