Site icon Asian News Service

पंजाब में कांग्रेस को झटका,अब नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Spread the love


चंडीगढ़, 28 सितम्बर (ए)। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है।
उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’
आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। इसके बाद माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सबकुछ ठीक कर लिया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। 

Exit mobile version