शिकागो में संघीय इमारत के बाहर गोलीबारी, एक व्यक्ति हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

शिकागो: 20 अक्टूबर (ए) शिकागो में एक संघीय इमारत के बाहर मंगलवार तड़के गोलीबारी होने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एक बयान में कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और संघीय संपत्ति को मामूली नुकसान पहुंचा।

एक सुरक्षा गार्ड ने सूचना दी कि ‘क्लुक्जिनस्की फेडरल बिल्डिंग’ के पास एक बंदूकधारी गोलियां चला रहा है जिसके बाद पुलिस और संघीय एजेंटों ने रात में ही शिकागो के लूप इलाके में कार्रवाई की।

इस इमारत में कई संघीय एजेंसियों के कार्यालय हैं। इनमें ‘आईआरएस’, ‘सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन’ और श्रम विभाग शामिल हैं। इलिनॉय से अमेरिकी सीनेटर डिक डर्बिन और टैमी डकवर्थ के कार्यालय भी इसी इमारत में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध का निशाना यह इमारत थी या उसका उद्देश्य कुछ और था।

शिकागो पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक बरामद की गई है।