हाथरस (उप्र): तीन मार्च (ए)
उसने बताया कि वैन में सवार 13 लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे तभी नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वैन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि वैन चालक सुरक्षित है। वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार से थे।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनमें से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है