Site icon Asian News Service

सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार, विरोध में पुलिस मुख्यालय पहुंच गए कार्यकर्ताओं संग अखिलेश

Spread the love


लखनऊ, 08 जनवरी(ए)।समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। रविवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें। लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।सपा ने कहा कि पुलिस मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पहुँचे है किन्तु , अब भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं है।

Exit mobile version