बस्ती (उप्र): तीन मार्च (ए)
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को कलवारी थाना क्षेत्र के बैरादी अहतमाली माईपुर गांव में हुई, जब 18 वर्षीय छात्रा अपने घर के बरामदे में सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं।गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोली की आवाज सुनकर भाई ने शोर मचाया। इस दौरान बाहर सो रही मां के पास पहुंचकर आरोपी ने मच्छरदानी हटाई और उस पर भी असलहा तान दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी फरार हो गया । सूचना पर थानाध्यक्ष कलवारी, थानाध्यक्ष नगर, क्षेत्राधिकारी कलवारी तथा पुलिस उपाधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ पूर्व में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। बताया जा रहा है कि उसने किशोरी के साथ खींचे गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था।