नांदेड़: आठ दिसंबर (ए)
माहुर तालुका के शेखपुर में जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय से जुड़े अनंत रामचरण वर्मा का एक वीडियो पांच दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वर्मा नशे में थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नांदेड़ जिला परिषद मेघना कावली ने अनुशासन भंग करने और महाराष्ट्र जिला परिषद जिला सेवा (आचरण) नियम 1967 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए उन्हें निलंबित कर दिया है।’’
अधिकारी ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान वर्मा का मुख्यालय नांदेड़ जिला परिषद का प्राथमिक शिक्षा विभाग रहेगा।