Site icon Asian News Service

चित्रकूट में नाव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार

Spread the love

सतना (मप्र), छह मई (ए) मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट शहर में पुलिस ने छह लोगों को 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।.चित्रकूट के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) आशीष जैन ने शनिवार को ‘ बताया कि पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात पीड़िता पर हुए हमले के लिए उसके एक परिचित और पांच नाविकों को गिरफ्तार किया है।.उन्होंने कहा कि नाविकों ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी अन्य आरोपी को शुक्रवार आधी रात को मंदाकिनी नदी के पास लड़की के साथ बलात्कार करते हुए देखा जिसके बाद उन्होंने पीड़िता को नाव में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़िता के माता-पिता के साथ हैदराबाद में काम करता था। पीड़िता के माता-पिता ने उसे अपनी बेटी के उपचार में सहायता के लिए अपने सतना स्थित घर पर बुलाया था। हालांकि वह नाबालिग लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय उसे चित्रकूट ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया और भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि डीएनए नमूने लेने और अन्य औपचारिकताओं के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों में सबसे छोटा आरोपी 18 साल का लड़का है।

गौरतलब है कि चित्रकूट का आधा हिस्सा मध्य प्रदेश में पड़ता है जबकि बाकी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की कार्वी तहसील के तहत आता है। मंदाकिनी नदी सतना जिले से निकलती है और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में यमुना नदी में मिल जाती है

Exit mobile version