कोलकाता: 23 मई (ए)
वित्त विभाग की ओर से जारी नयी अधिसूचना में राज्य सरकार ने कहा कि 26 और 27 मई को घोषित छुट्टियां रद्द की जाती हैं, क्योंकि सूचना मिली है कि इस वर्ष ईद-उल-जुहा 28 मई को मनाई जाएगी।
चांद दिखने के दसवें दिन मनाया जाने वाला ईद-उल-जुहा इस्लाम में एक प्रमुख त्योहार है, जिसे आमतौर पर बकरीद कहा जाता है।
पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग की नयी अधिसूचना में कहा गया है, “सूचना प्राप्त हुई है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को मनाई जाएगी।”
अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल “परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हैं।”
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब 26 और 27 मई राज्य सरकार के सभी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के लिए सामान्य कार्य दिवस माने जाएंगे।