Site icon Asian News Service

दूल्हे को वरमाला पहनाने जा रही थी दुल्हन,इस बीच चली गोली सीधे जाकर लगी,फिर जो हुआ–

Spread the love

सुपौल,17 जुलाई (ए) । सरकार के सख्त निर्देश के बाबजूद आये दिन कहीं न कहीं से शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की सूचना मिलती रहती है। ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है। जहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है। खास बात यह है कि हर्ष फायरिंग में निकली गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ को लग गया है। जानकारी मिली है कि यह वीडियो प्रतापगंज थाना क्षेत्र का है जहां देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किया गया है। यह घटना प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर वार्ड 01 में कृपानंद यादव की पुत्री के शादी समारोह का बताया जा रहा है। जहां बराती पक्ष के लोगों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में दुल्हन को ही गोली मार दिया गया। गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ व्यक्ति को भी जा लगी। इस तरह की हर्ष फायरिंग समझ से परे हैं। आजकल शादी विवाह के अवसर पर इस तरह की हुडदंग बाजी और पागलपन समाज में क्या संदेश दे रहा यह सोचने वाली बात है। खास बात यह है कि इस तरह की घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जानकारी मिली है कि गोली लगने के बाद दुल्हन और एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जो दरभंगा डीएमसीएच में इलाजरत है। वहीं गोली चलाने वाले बाराती का पहले स्थानीय लोगों ने खूब पिटाई किया जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना के बाद गाँव मे सन्नाटा पसर गया है। हालांकि सुखद बात यह है कि गोली लगने के बाद भी दुल्हन की शादी हुई और उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version