Site icon Asian News Service

दूल्हे की इस हरकत से क्षुब्ध दुल्हन सिंदूर दान के वक्त शादी से मुकरी, फिर जो हुआ

Spread the love

पटना,26 मई (ए)। बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां दुल्हन को साथ लाने की हसरतें लिए पहुंचे दूल्हे राजा के सारे अरमान उस वक्त धरे के धरे रह गए जब सिंदूर की रस्म पूरी करने से पूर्व दुल्हन ने लड़के पर बीमारी का आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस व्यवहार से हतप्रभ दूल्हे राजा और बाराती शांत हो गए। इससे पूर्व की वो लोग कुछ समझ पाते वधूपक्ष के लोगों ने दूल्हे की बीमारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरपक्ष को बंधक बना लिया। जहानाबाद जिले के काको स्थित दक्षिण टोला के निवासी राम प्रवेश पंडित के पुत्र जितेंद्र की काफी धूमधाम से मंगलवार को बारात बेलागंज थाना के सिंदानी गांव निवासी गोरा पंडित के घर गई थी। शादी की सभी रस्में धूमधाम से हो रही थी। औरते मांगलिक गीत गा रही थी। इसी बीच जब सिंदूर देने का समय हुआ तो सिंदूर देते समय अचानक लड़के का हाथ कंपकपा रहा था। जिसे देखकर लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने के बाद गांव के भी कई लोग जुट गए। हालांकि शादी से पहले कपड़ा, आभूषण सब लड़की को चढ़ चुका था। वधू पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता समेत चार लोगों को रातभर बंधक बनाए रखा। लड़की के परिजनों ने उपहार स्वरूप दी गाड़ी, सामान एवं रुपए वापस लेकर बुधवार को लगभग चार बजे शाम में वर पक्ष के परिजनों को छोड़ा। इधर वर पक्ष के लोगों ने घर में नई नवेली दुल्हन के लिए तैयारी की हुई थी। सुबह में बिना दुल्हन के बारात लौटने पर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Exit mobile version