सीबीआई ने रिश्वत के मामले में सीजीएसटी के दो अधीक्षकों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 नवंबर (ए) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के भुवनेश्वर में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अधीक्षकों को सोमवार को गिरफ्तार किया। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि एजेंसी ने एक कारोबारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की। कारोबारी ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने उसकी कंपनी के चार साल के ऑडिट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उससे चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।