नयी दिल्ली: 20 मई (ए)
) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट किए जाने को लेकर बुधवार को कटाक्ष किया और कहा कि ‘आर्थिक तूफान’ सर पर है और प्रधानमंत्री टॉफी बांट रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि ‘यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।’