Site icon Asian News Service

यज्ञ के दौरान भड़का हाथी,किया तोड़-फोड़,लोगों को रौंदा

Spread the love


गोरखपुर,16 फरवरी (ए)। यूपी के गोरखपुर जिले में तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बिदक (भड़क) गया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया है।
लोगों ने बताया कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलते चला गया। हालांकि, अभी मौतों की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि यज्ञ के दौरान कुछ लोग हाथी को छेड़ भी रहे थे। इससे वह बिदक गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए है। हाथी गांव के अंदर से होते हुए खेत में भाग गया है। उसे काबू में करने की कोशिश हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आज यज्ञ का कलश यात्रा निकाला जा रहा था। इसे लेकर गांव में बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं। इस कलश यात्रा के जुलूस में शामिल होने के लिए हाथी को भी बुलाया गया था। मौके पर एक हजार के करीब लोग पंडाल में थे।
यज्ञ स्थल पर हाथी को देखकर लोग उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुट गए। इस दौरान लोगों ने हाथी को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का शोर सुनकर हाथी भड़क गया। इस घटना में दो महिला कांति देवी (55), पत्नी शंकर उपाध्याय, कौशल्या देवी (50) पत्नी दिलीप कुमार और कौशल्या का नाती कृष्णा (4) की मौत की हो गई ।

Exit mobile version