Site icon Asian News Service

तीन फीट के अजीम मंसूरी की शादी की जल्द मुराद हो सकती है पूरी, आया ढाई फीट की लड़की का रिश्ता

Spread the love


गाजियाबाद, 19 मार्च (ए)। डीएम से लेकर सीएम तक अपनी शादी की गुहार लगा चुके तीन फीट के अजीम मंसूरी आजकल सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। शादी को लेकर परेशान अजीम को मुराद शायद पूरी होने वाली है। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में रहने वाली रेहाना के परिवार ने उनकी फरियाद सुन ली है। उन्होंने अजीम के लिए अपनी ढाई फिट की बेटी का रिश्ता भी भेज दिया है। रेहाना की लंबाई भी ढाई फुट ही है।
रेहाना अपने परिवार के साथ शहीद नगर में रहती है। रेहाना की उम्र 25 साल है। रेहाना के पिता के मुताबिक उन्होंने अजीम का वीडियो देखा। इसमें वो शादी की गुहार लगा रहे हैं। रेहाना के पिता इकबाल भी बेटी की शादी करना चाहते थे, मगर लंबाई के कारण ही उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वो इसको लेकर खासा परेशान भी थे। मगर अब उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।
रेहाना के परिजनों ने अजीम को बिचौलिए के जरिये रिश्ता भेजा है और बड़ी ही बेसब्री से वो अजीम ओर उनके परिजनों के जवाब का इन्तजार कर रहे हैं। वहीं रेहाना भी घर के तमाम कामकाज करती हैं और सिलाई का कोर्स भी किया हुआ है। रेहाना भी कैमरे पर कहती हुई नजर आई कि जैसा परिवार वाले करेंगे वो उसमे खुश हैं।
दूसरी ओर इन दोनों परिवार में रिश्ता जोड़ने वाले हारून ने बताया कि उन्होंने अजीम की वीडियो देखी थी। साथ ही रेहाना का परिवार भी हाइट कम होने की वजह से अपनी बेटी की शादी को लेकर खासे परेशान थे। हारून ने ही अजीम के परिजनों से संपर्क साधा, जिसके बाद अजीम के पिता ने रेहाना का फोटो भी मंगवाया।

Exit mobile version