चार राज्यों में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक की जायेगी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: पांच सितंबर (ए) भारत के महापंजीयक ने शनिवार को कहा कि जनगणना 2027 के लिए गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर, 2026 से चार जनवरी, 2027 तक की जायेगी।

अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में चुनाव होने की संभावना है, वहां जनगणना की यह प्रक्रिया पहले शुरू की जा रही है।