
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि हमलों के दौरान ईरान के सैन्य तटीय निगरानी तथा हवाई रक्षा प्रतिष्ठानों, समुद्री क्षमताओं तथा मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों को भी निशाना बनाया गया।ईरान ने अब तक अमेरिकी हवाई अभियान में हुए नुकसान के बारे में कोई समग्र जानकारी नहीं दी है।
अमेरिकी सैन्य अभियान अब आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। दोनों देशों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर तनाव बना हुआ है।
फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने पर स्थित इस जलमार्ग से शांतिकाल में दुनिया के कुल तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा (20 प्रतिशत) होकर गुजरता है।