तिरुवनंतपुरम: 25 सितंबर (ए) तिरुवनंतपुरम के मनंथला इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले मनंथला स्थित एक घर में तीन लोगों ने लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था।
