कार-ट्रक की टक्कर में बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

विल्लुपुरम: 18 अक्टूबर (ए) तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में विक्रवांडि के पास तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकराने के कारण एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हादसा शनिवार देर रात विल्लुपुरम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वी. सालई के पास हुआ।